मध्य प्रदेश ( M.P. )मुख्य समाचार

|| आयोलाल झूलेलाल के जयकारों से गूंजा शहर, धूमधाम से मनाई श्री झूलेलाल जयंती ||

Spread the love

टीकमगढ़।
सिंधी समाज द्वारा श्री झूलेलाल जयंती शुक्रवार को पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से लेकर देर शाम तक धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा, सेवा कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे सिंधी धर्मशाला से भव्य बाइक रैली के साथ हुई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों—लुकमान चौराहा, कटरा बाजार, ताल दरवाजा, गांधी चौराहा, पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा एवं अस्पताल चौराहा से होकर पुनः सिंधी धर्मशाला पहुंची। यहां श्री झूलेलाल साई जी एवं श्री रामराजा सरकार जी की विधि-विधान से आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इसके पश्चात सुबह 11 बजे से श्री झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भजन कार्यक्रम आयोजित हुए। दोपहर 2 बजे से लंगर एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
शाम 5 बजे से निकली भव्य शोभायात्रा में आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा लुकमान चौराहा, कटरा बाजार एवं हवेली रोड से होते हुए बड़ा तालाब पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा ज्योति विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई गईं, वहीं श्री झूलेलाल साईं की घोड़े पर सवार भव्य प्रतिमा ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
सिंधी समाज द्वारा इस अवसर पर सेवा कार्य भी किए गए। वृद्धाश्रम, जिला अस्पताल, विकलांग भवन, अनाथालय एवं गौशाला में भोजन वितरण किया गया। साथ ही समाज के 15 से 20 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष दीपक रामचंद्रानी, समाज की महिला प्रमुख बाई जी , क्रिश रामचंद्रानी , माधु कानानी, जीतू भागवानी, तुलसी आहुजा, लक्ष्मण खत्री, बिरजू भागवानी, रामजी नवलानी, तरुण मूलचंदानी , गब्बर खत्री,महेश भागवानी,सोनू गुरनानी , भव्या भागवानी,हेमा भागवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

,

Spread the love
RC News Update